लाल निशान पर बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 251 अंक गिरा, निफ्टी 24,000 के करीब फिसला

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 251 अंक गिरा, निफ्टी 24,000 के करीब फिसला*
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 251.61 अंक गिरकर 77,017.79 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 86.50 अंक टूटकर 24,032.80 पर आ गया। वहीं रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली और यह डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 95.25 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को माना जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने और होर्मुज क्षेत्र में अस्थिरता के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जबकि कुछ चुनिंदा शेयरों में मामूली बढ़त भी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता के चलते बाजार में फिलहाल सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

67 views