इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी’: हार के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग और BJP पर तीखा हमला

इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी’: हार के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग और BJP पर तीखा हमला*
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों और प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि इस चुनाव में प्रशासनिक गड़बड़ियां हुईं और काउंटिंग के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले गिरफ्तारियां, छापेमारी और अधिकारियों के तबादले जैसी कार्रवाई की गई, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हुई। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए ईवीएम और मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोप लगाए। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी है, बल्कि साजिश के तहत परिणाम प्रभावित किए गए हैं। इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह इस्तीफा देने नहीं जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है और इसके लिए 10 सदस्यीय टीम गठित की गई है।

67 views