गुरुदेव का नगर में धूमधाम से हुआ प्रवेश
नगर को दुल्हन की तरह सजाया जगह जगह स्वागत फ्लेक्स बैनर से पटा रहा नगर


गुरुदेव जैन त्रिस्तुतिक संघ के गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा.का अपने साधु साध्वी मंडल के साथ मंगलवार को नगर में प्रवेश धूमधाम से हुआ जगह जगह गुरुदेव को गंहुली कर जैन अजैन बंधुओं ने आशीर्वाद लिया भक्तजन दूर दूर से पधारे महिला मंडल कलश लिए तो बहु मंडल भी साथ में नृत्य के साथ चल रही थी। बैंड बाजों ढोल की थाप पर युवा गुरुजी हमारे आए हैं नई रोशनी लाए है गुरुजी हमारो अंतरनाद हमने आपो आशीर्वाद के नारों के साथ चल रहे थे।आज से 9 मई तक चलने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर गुरुदेव की निश्रा में महावीर मंगल भवन परिसर निर्माण अयोध्या नगरी सभा मंडप का लोकार्पण भरतचक्रवती भोजनशाला, भरतपुरनगरी,राजयंत आराधना भवन का लोकार्पण लाभार्थी परिवार के द्वारा सम्पन्न हुआ।
दीपक राजेंद्र करनपुरिया ने भक्ति मय माहौल के साथ प्रवेश बहुमान के चढ़ावे कराए संचालन सुशील एम सकलेचा ने किया लाभार्थियों का बहुमान निर्मल सकलेचा परिवार द्वारा किया गया आदिनाथ मंदिर जीर्णोद्धार के लाभार्थी वालीबाई सागरमल छाजेड परिवार का भी बहुमान हुआ। वात्सिल भाई धरूं थराद, प्रो श्री पाल सकलेचा सुशील कटलेचा भाटपचलाना आदि लाभार्थी परिवार का भी बहुमान किया गया। सुरभि सकलेचा द्वारा बनाया गया गुरुदेव का छाया चित्र को गच्छाधिपति को समर्पित किया साथ ही गुरुदेव का नगर आगमन पर गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।।गुरुदेव की मांगलिक से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।उक्त जानकारी डॉ प्रदीप बाफना द्वारा दी गई






