सुनेत्रा पंवार को 218969 वोट पराजित प्रत्याशी को 935 वोट।
महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सुनेत्रा अजित पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर देशभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
सुनेत्रा ने 2,18,034 वोटों के विशाल अंतर से जीत हासिल की, जो अब तक के विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। उन्हें कुल 2,18,969 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को महज 935 वोट ही मिल पाए।
इस चुनाव में सुनेत्रा को करीब 97.5% वोट मिले, जो अपने आप में एक असाधारण रिकॉर्ड है। उनके खिलाफ मैदान में उतरे अन्य 22 उम्मीदवारों को कुल मिलाकर सिर्फ 4,837 वोट ही मिले।
खास बात यह रही कि इस सीट पर महाविकास अघाड़ी ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, जिससे मुकाबला काफी हद तक एकतरफा हो गया।
यह सुनेत्रा का पहला विधानसभा चुनाव था और पहली ही बार में उन्होंने इतनी बड़ी जीत दर्ज कर राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है।






