*इंदौर नगर निगम की 311 हेल्पलाइन फैल*

*इंदौर नगर निगम की 311 हेल्पलाइन फैल*
*शिकायतों पर 15 से 20 दिन में भी नही हो रही सुनवाई*
इंदौर। महापौर द्वारा जनता के हितों ओर शिकायतों के लिए महापौर हेल्पलाइन 311 बनाई गई थी जिस पर महापौर ओर निगम कमिश्नर स्वयं निगरानी रखते है लेकिन वह अधिकारीयो ओर कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ती जा रही है लोग अपनी शिकायतों के समाधन के लिए निगम के चक्कर लगा लगा के परेशान हो जाते है लेकिन निगम में अधिकारी जनता से नही मिलते पहले तो जनसुनवाई में लोगो को अधिकारियों से मिलकर सीधा संवाद कर अपनीशिकायतों का हल भी हो जाता था लेकिन अब वह संवाद भी नही होता जनता अपनी शिकायत को लेकर महापौर हेल्पलाइन 311पर निर्भर है लेकिन यह भी अधिकारियों की मनमानी ओर कर्मचारियों की लापरवाही से जनता परेशान है हेल्पलाइन में 15से 20 दिन में भी शिकायतों का निराकारण नही हो रहा है पिछले दिनों एम आई जी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना हुई जिसमें बाइक सवारों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया कारण क्षेत्र की स्टीट लाइट बन्द होना जिसकी शिकायत महापौर हेल्पलाइन311 पर 7 अगस्त से की गई है लेकिन आज तक उसे चालू नही किया गया निगम लाखों रुपए स्टीट लाइट के मेंटनेंस के नाम पर हर माह कंपनी को भुगतान करती लेकिन नतीजा फिर भी शून्य हैं ऐसे में देखना यहां की निगम कमिश्नर जो अपनी दबंग छबि से जाने जाते है वह कंपनी और लापरवाह अधिकारी और कर्मचारी पर क्या कार्यवाही करते है

1185 views