केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री पटेल से मिले पर्यटन मंत्री श्री बघेल माण्डू को विश्व विरासत सूची में शामिल करने का आग्रह

केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री पटेल से मिले पर्यटन मंत्री श्री बघेल
माण्डू को विश्व विरासत सूची में शामिल करने का आग्रह

भोपाल।पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल आज नई दिल्ली में पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। श्री बघेल ने केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल को मध्यप्रदेश में संचालित पर्यटन परियोजनाओं, गतिविधियों और सुविधाओं की जानकारी दी।

पर्यटन मंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मांडवगढ़ (माण्डू) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री को माण्डू का डोजियर भेंट किया। श्री बघेल ने प्रदेश में पर्यटन विकास के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पटेल ने मध्यप्रदेश में संचालित पर्यटन गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश के पर्यटन सचिव फ़ैज अहमद किदवई और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

1443 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *