पीएम मोदी प्रम्बानन मंदिर पहुंचे, कहा- इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ प्रम्बानन मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी के दौरे की तस्वीरें सामने आई हैं। पीएम मोदी इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ विमान से यूनेस्को की विश्व धरोहर देखने पहुंचे। उन्होंने इस धरोहर को देखने के बाद कहा कि इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रम्बानन मंदिर दौरे के बाद दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति सुबियांतो ने 2029 से पहले जीर्णोद्धार पूरा करने का वादा लिया है। वे योजना बनाकर काम करते हैं, ऐसे में पूरा भरोसा है कि काम पूरा होगा और वे इंडोनेशिया आकर एकसाथ इसका जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इस गौरवशाली स्थल के जीर्णोद्धार का हिस्सा बनने को लेकर उन्हें गर्व है।






