*गुरुवार को ईडी दफ्तर ना पहुंचें एमएनएस कार्यकर्ता, शांति बनाए रखें: राज ठाकरे*
आईएलऐंडएफएस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेशी से पहले एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से गुरुवार को मुंबई में शांति बनाए रखने और ईडी दफ्तर के बाहर इकट्ठा ना होने को कहा है। दरअसल, एमएनएस प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा था कि गुरुवार को कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट सकता है इसलिए मुंबईवासी घर से बाहर ना निकलें।
2091 views





