भारत के ‘दृष्टि’ सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने टीम को दी बधाई

भारत के ‘दृष्टि’ सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने टीम को दी बधाई*
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के तहत ‘दृष्टि’ नामक सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया गया। इस मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप गैलेक्जआई की टीम को बधाई देते हुए इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। यह सैटेलाइट रविवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉन्च साइट से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। इसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा निजी पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट बताया जा रहा है। गैलेक्जआई के अनुसार, ‘दृष्टि’ दुनिया का पहला OptoSAR सैटेलाइट है, जो मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा और सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) तकनीक को एक साथ उपयोग करता है। इससे हर मौसम और परिस्थितियों में उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें प्राप्त की जा सकेंगी। इस सैटेलाइट का उपयोग रक्षा, आपदा प्रबंधन, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक भारत को अंतरिक्ष डेटा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है। कंपनी ने भविष्य में इस तरह के कई और सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना भी जताई है।

603 views