आपदा का अलर्ट अब सीधे मोबाइल फोन पर

आपदा का अलर्ट अब सीधे मोबाइल फोन पर*
देश में अब प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर भेजी जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत कर दी है। इस सिस्टम के लॉन्च के साथ ही देशभर के मोबाइल फोन पर एक परीक्षण संदेश भेजा गया, जिसमें इसे गंभीर चेतावनी प्रणाली का ट्रायल बताया गया। इस नई व्यवस्था के तहत भूकंप, बाढ़, चक्रवात जैसी आपदाओं की स्थिति में तुरंत लोगों को अलर्ट मिल सकेगा, जिससे समय रहते सुरक्षा उपाय किए जा सकेंगे।

2814 views