आयुर्वेद प्रभावी और सुरक्षित है इसलिए दुनिया अपना रही है- वीरेंद्र कुमार जैन 

इंदौर।
जैन सोशल ग्रुप संगिनी शक्ति एवं स्वर्णिम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 2 मई 2026 को स्वर्णिम आयुर्वेद, 165 आरएनटी मार्ग, इंदौर पर निःशुल्क चर्मरोग परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।स्वागत उद्बोधन जेएसजी संगिनी शक्ति की अध्यक्ष शारदा विवेक जैन ने दिया।
इस शिविर में विभिन्न प्रकार के चर्म रोगों जैसे एक्जिमा, सोरायसिस, दाद-खाज, मुंहासे, एलर्जी, सफेद दाग आदि से पीड़ित मरीजों का अनुभवी आयुर्वेदाचार्यों द्वारा परीक्षण कर उन्हें उपयुक्त आयुर्वेदिक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही सभी मरीजों को एक माह की निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियाँ भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वीरेन्द्र कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय आयुर्वेद को आज पूरी दुनिया अपना रही है। जहां तक संभव हो हमें भी आयुर्वेद से ही उपचार करना चाहिए, क्योंकि यह प्रभावी होने के साथ-साथ सुरक्षित है और इसके कोई दुष्प्रभाव (साइड इफेक्ट) नहीं होते।”
जेएसजी इंटरनेशनल फेडरेशन अहिल्या रीजन के चेयरमैन निलेश वेद, गौरव मेहता और विवेक जैन ने कहा कि आयुर्वेद न केवल रोगों का उपचार करता है बल्कि शरीर की प्राकृतिक संतुलन क्षमता को भी मजबूत बनाता है, जिससे दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।
शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर शिल्पा गंगवाल,स्वाति ललवानी, प्रियंका जैन,रचना तुरखिया, पूजा व्होरा,सोनिका सकलेचा और रूपल टोंग्या सहित ग्रुप के मेंबर्स उपस्थित थे ।
अंत में सचिव पूजा व्होरा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।
1541 views





