रुकने की झंझट खत्म: गुजरात में शुरू हुआ देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा

रुकने की झंझट खत्म: गुजरात में शुरू हुआ देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा*
सूरत: भारत में हाईवे यात्रा को सुगम और तेज बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुजरात के सूरत में एनएच-48 स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा पर देश का पहला बैरियर-मुक्त मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है। यह सिस्टम पारंपरिक टोल प्लाजा की तरह नहीं है, जहां वाहनों को रुकना पड़ता है। MLFF तकनीक के तहत वाहन बिना रुके टोल पॉइंट से गुजर सकेंगे और टोल शुल्क अपने-आप कट जाएगा, जिससे लंबी कतारों और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इस तकनीक में FASTag को ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। एआई आधारित कैमरे वाहन की नंबर प्लेट पहचानते हैं, जबकि RFID रीडर FASTag को स्कैन करते हैं और टोल की राशि सीधे लिंक्ड खाते से काट ली जाती है। इस पहल की घोषणा Logistics Shakti Summit and Awards 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने की थी। उनका कहना है कि इस सिस्टम से लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और देश के राजमार्ग नेटवर्क को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी।

335 views