डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क में हुई कटौती, पेट्रोल-डीजल की घरेलू कीमतें स्थिर

डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क में हुई कटौती, पेट्रोल-डीजल की घरेलू कीमतें स्थिर*
केंद्र सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर निर्यात शुल्क में कटौती का फैसला किया है, जबकि पेट्रोल और डीजल की घरेलू कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, डीजल पर निर्यात शुल्क 55.5 रुपये से घटाकर 23 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं एटीएफ पर यह शुल्क 42 रुपये से घटाकर 33 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच यह कदम उठाया गया है। भारत, जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है, हालिया भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण दबाव में रहा है। इसके बावजूद, सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों को स्थिर बनाए रखा है, जिनमें पिछले चार वर्षों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

536 views