10 साल पुराने आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी, 14 जून 2026 तक मुफ्त सुविधा*
जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल या उससे अधिक पुराना हो गया है, उन्हें इसे अपडेट कराने की सलाह दी गई है ताकि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में किसी तरह की दिक्कत न हो। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल आधार अपडेट की सुविधा 14 जून 2026 तक निशुल्क उपलब्ध है। आधार बायोमेट्रिक अपडेट में फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो जैसी जानकारी शामिल होती है। अधिकारियों के अनुसार समय-समय पर अपडेट कराने से पहचान सत्यापन में आसानी होती है और योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी नहीं आती। UIDAI के मुताबिक 5 वर्ष और 15 वर्ष की उम्र पूरी होने पर बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश में करीब दो करोड़ बच्चों के आधार अपडेट लंबित हैं, जिसके लिए स्कूलों में विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि समय पर आधार अपडेट कराने से सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।






