अमेरिका अभी पीछे हटा तो तेहरान को संभलने में लगेंगे 20 साल’, ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा*
डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर अमेरिका इस समय अपनी कार्रवाई रोक देता है, तो ईरान को दोबारा संभलने में करीब 20 साल लग सकते हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी दबाव ने ईरान को काफी कमजोर कर दिया है और यही रणनीति आगे भी जारी रहनी चाहिए। ट्रंप ने साफ किया कि उनकी प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर हस्तक्षेप नहीं होता, तो ईरान अब तक परमाणु शक्ति बन सकता था। वहीं अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) के अनुसार, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी कर समुद्री ट्रैफिक को नियंत्रित किया है, ताकि नौवहन की सुरक्षा बनी रहे। इस बीच इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई, लेकिन जल्द ही बातचीत का अगला दौर होने के संकेत दिए गए हैं।






