बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी बने 24वें मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी बने 24वें मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ*
सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत की। पटना के लोकभवन में आयोजित भव्य समारोह में सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के साथ ही विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। दोनों नेताओं ने कहा कि वे मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे और Nitish Kumar की कार्यशैली को आगे बढ़ाएंगे। शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के नेता भी समारोह में शामिल हुए। इस मौके को भाजपा के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार पार्टी का कोई नेता बिहार में मुख्यमंत्री बना है। नेताओं ने भरोसा जताया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ेगा।

938 views