*पहला T20 इंडिया ने 5 विकेट से जीता, कुलदीप मैन ऑफ द मैच*
*खास बातें*
विंडीज- (20 ओवरों में 8 पर) 109 रन, फाबियान 27, कुलदीप 13 पर 4
भारत- (17.5 ओवरों में 5 पर) 110 रन, कार्तिक 31*, क्रुणाल 21*
कोलकाता। मेजबान भारत ने दिनेश कार्तिक (नाबाद 31 रन, 34 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का) और अंतररराष्ट्रीय करियर का पहला टी-20 मुकाबला खेल रहे हार्दिक पंड्या (नाबाद 21 रन, 9 गेंद, 3 चौके) की तेज और समझदारी भरी बल्लेबाजी की बदौलत ईडेन गॉर्डन में विंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. भारत से पहले बैटिंग का न्योता पाकर विंडीज की टीम कुलदीप यादव के कहर के बीच कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 109 रन ही बना सकी. मैन ऑफ द मैच रहे कुलदीप यादव ने कोटे के 4 ओवरों में 13 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए. जवाब में भारत ने भी खराब शुरुआत से उबरते हुए 17.5 ओवरो में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल लिया. टीम इंडिया की शुरुआत भी कमोबेश विंडीज जैसी ही रही थी और उसने एकदम से ही शुरुआती छह ओवरों में अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन पहले मनीष पांडे के साथ कार्तिक की 38 रन की अहम साझेदारी और फिर बाद में एक छोर पर कार्तिक के लगातार स्कोरबोर्ड चलायमान रखने और फिर क्रुणाल की फर्राटा पारी ने भारत को जीत दिला दी.
1989 views





