1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून, आसान होंगे नियम, बढ़ेगी सख्ती*

1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून, आसान होंगे नियम, बढ़ेगी सख्ती*
1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स कानून लागू होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य टैक्स प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाना है। इस नए कानून में पुराने प्रावधानों को व्यवस्थित करते हुए नियमों को आसान भाषा में प्रस्तुत किया गया है, ताकि आम करदाताओं को समझने में सुविधा हो। नई व्यवस्था के तहत इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा और डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं टैक्स चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अनुपालन (कंप्लायंस) से जुड़े नियमों को सख्त किया गया है। TDS और TCS से जुड़े प्रावधानों में भी बदलाव कर प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित किया गया है। हालांकि, टैक्स स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नया कानून करदाताओं के लिए सुविधाजनक होगा, लेकिन उन्हें अपनी आय और लेन-देन की सही जानकारी देना पहले से ज्यादा जरूरी होगा।

3551 views