IPL से पहले क्यों सुर्खियों में धोनी?: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना

IPL से पहले क्यों सुर्खियों में धोनी?: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना*
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रांची में ओवरस्पीडिंग के चलते 1000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा है। शहर की ट्रैफिक मॉनिटरिंग प्रणाली ने उनके वाहन को तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलते हुए रिकॉर्ड किया, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया। यह घटना उनके आवास के पास की बताई जा रही है। हालांकि, यह मामूली ट्रैफिक उल्लंघन है, लेकिन धोनी से जुड़ी हर खबर की तरह यह मामला भी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

2345 views