मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का अगला सर्वोच्च नेता चुना गया

मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का अगला सर्वोच्च नेता चुना गया

अयातुल्लाह खामेनेई के बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का अगला सर्वोच्च नेता चुना गया है. खबरों के मुताबिक, उन्हें ईरान की विशेषज्ञ सभा ने खामेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया था. हालांकि, ईरान ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. वहीं, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को मशहद में दफनाया जाएगा. हालांकि दिन-तारीख तय नहीं है. खामेनेई को इमाम रजा (अलैहिस्सलाम) की दरगाह के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. खामेनेई का जन्म भी मशहद में ही 1939 में हुआ था.

804 views