क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचा, परिवार में मचा कोहराम*
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अलीगढ़ स्थित उनके आवास ओजोन सिटी लाया गया। जानकारी के अनुसार, लंबी बीमारी के चलते उनका देर रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। निधन की सूचना मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली से पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के जरिए अलीगढ़ लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह भी कुछ ही देर में अलीगढ़ पहुंचेंगे। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।






