क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आजाद का जीवन अन्याय के खिलाफ अडिग रहने और मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद ने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। उन्होंने एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए शौर्य को तीनों लोकों में सर्वोच्च बताया। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन स्वाधीनता संग्राम को समर्पित रहा और उनकी बलिदान गाथा आज भी राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करती है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजाद के प्रसिद्ध शब्द साझा करते हुए कहा कि उनका त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

1005 views