प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट-बजट वेबिनार में ‘विकसित भारत 2047’ पर जोर दिया*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट-बजट के पहले वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का हर सुधार और हर बजटीय आवंटन ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नीतिगत फैसलों का मकसद दीर्घकालिक विकास को गति देना और देश को विकसित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था ने अभूतपूर्व मजबूती और लचीलापन दिखाया है, और इस दौरान लागू किए गए कई संरचनात्मक और नीतिगत सुधारों ने आर्थिक ढांचे को मजबूत किया। मोदी ने कहा कि सुधारों की रफ्तार बनाए रखने के लिए सिर्फ नीति-निर्माण नहीं, बल्कि उनके बेहतर क्रियान्वयन पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि सुधारों का मूल्यांकन केवल उनके जमीनी प्रभाव के आधार पर किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ाने के लिए करने पर जोर दिया। साथ ही शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से नीतियों के प्रभाव की नियमित समीक्षा करने की आवश्यकता बताई। मोदी ने कहा कि सरकार निवेशकों के अनुकूल और अधिक पूर्वानुमानित व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बॉन्ड मार्केट सुधारों को दीर्घकालिक आर्थिक सुधारों के सक्षम साधन के रूप में देखा जाना चाहिए।






