*देवी अहिल्याबाई स्मारक चर्चा पर पधारी ताई ने किया दिगम्बर जैन समाज ( सामाजिक संसद) के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान*

इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई स्मारक के निर्माण कार्य का काम चल रहा है उसी संदर्भ में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व सांसद व ट्रस्ट की अध्यक्ष आदरणीय सुमित्रा महाजन ने जैन समाज के प्रमुख श्रेष्ठिजन के साथ सभा की । देवी अहिल्याबाई स्मारक के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या के कार्यालय पर प्रदान की व सहयोग की अपील की सभी श्रेष्ठिजन ने तुरंत इस अभियान में सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर धीरेंद्र कासलीवाल , नवीन गोधा , राजेन्द्र जैन( ITL) संदीप जैन मोयरा , सुरेन्द्र जैन बाकलीवाल , हर्ष जैन ,विजित रामावत, अक्षय कासलीवाल ,गौतम कोठारी ,पवन जैन (पूर्व पार्षद) , सावन पहाड़िया , राहुल जैन स्पोर्ट्स ,प्रवीण पाटनी, अनील भोजे ,प्रमोद पापडीवाल , राजकुमार घाटे ,महावीर बैनाड़ा , दीपक पाटनी, वीरेन्द्र बड़जात्या , मुकेश गोधा , जितेन्द्र जैन CA, जिनेंद्र सेठी , मुकेश दोषी ,नीरज जैन , पुष्पेन्द्र जैन , दिनेश सिंघई , एड. नीरज गंगवाल , विनी बड़जात्या ने ताई का स्वागत किया ।
*उक्त अवसर पर ताई एवं अशोक बड़जात्या ने सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय जी बाकलीवाल द्वारा नव नियुक्त महामंत्री देवेन्द्र सोगानी एवं संघठन महामंत्री जैनेश झांझरी को आशीर्वाद दिया व माला पहनाकर सम्मान किया* ।
2412 views





