जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप अरिहंत की मीटिंग A P L थीम पर अणु श्री गार्डन इंदौर पर आयोजित की गई ।

जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप अरिहंत की मीटिंग A P L थीम पर अणु श्री गार्डन इंदौर पर आयोजित की गई ।
मीटिंग मे एवेंजर सिकन्दर फाइटर और धुरंधर नाम से चार टीम बनाकर ग्रुप के सदस्यों को गेम्स खिलाये गये ।
चारो टीम के कप्तान श्री आशीष जी ललवानी, श्री पारस जी लोढ़ा श्री प्रिंस जी मुथा , श्री दिलीप जी बांठिया को बनाया गया।
गेम्स की शुरुआत में अध्यक्ष श्री अशोक प्रभा जी करणावट ने एपीएल ट्रॉफी का अनावरण किया ।
दंपत्ति सदस्यों के लिए रिंग रिंग रिंगा , मुछे हों तो नथु लाल जैसी, पिकअप द गिलास, मिया बीवी म्यूजिकल रेस एवं बच्चों के गेम्स भी रखे गये।
बिच बिच मे टंग ट्विस्टर व फनी प्रश्न पूछे गये।
कार्यक्रम के अंत मे प्रदीप जी ललवानी व अशोक जी करणावट ने अपना उद्बोधन दिया व विजय ललवानी ने विजेता टीम धुरंधर का नाम घोषित किया।
मीडिया प्रभारी श्री दीपक जी दुग्गड ने बताया की लगभग 200 मेंबर्स मीटिंग मे उपस्थित रहे और लगभग 121 अलग अलग तरह के इनाम वितरित किये गये ।
रिंग पॉइंट सेल्फी पर मेंबर्स ने उत्साह से सेल्फी ली ।
इस मीटिंग के तीनो संयोजक *श्री अमित सारिका जी कोठारी, श्री संजय प्रीति जी दलाल, श्री अशोक ममता जी शाह* ने सभी का आभार जताया

6365 views