एआई समिट में दिखी भारत की ताकत’, मन की बात में PM मोदी बोले- डिजिटल दौर में सतर्कता बेहद जरूरी

एआई समिट में दिखी भारत की ताकत’, मन की बात में PM मोदी बोले- डिजिटल दौर में सतर्कता बेहद जरूरी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने एआई और तकनीकी विकास पर बात की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जब बैंक से केवाईसी अपडेट या री-केवाईसी कराने का संदेश आता है, तो कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि पहले ही केवाईसी करा चुके हैं तो दोबारा क्यों। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे संदेशों पर झुंझलाएं नहीं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया ग्राहकों के पैसे और बैंक खातों की सुरक्षा के लिए होती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में सतर्कता बेहद जरूरी है।

1139 views