इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोले नरेंद्र मोदी, एआई का लाभ सबको मिले यही लक्ष्य

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोले नरेंद्र मोदी, एआई का लाभ सबको मिले यही लक्ष्य*
दिल्ली में आयोजित पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य एआई का उपयोग सभी के हित में सुनिश्चित करना है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि बुद्धिमत्ता, तर्क और निर्णय क्षमता ही विज्ञान-प्रौद्योगिकी को जनहितकारी बनाती है। 16 से 20 फरवरी तक चल रहे इस शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि, 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से अधिक वैश्विक एआई विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। समिट में ‘एआई फॉर ऑल’, ‘एआई बाय हर’ और ‘युवएआई’ जैसी वैश्विक प्रभाव चुनौतियां प्रमुख आकर्षण हैं। 18 फरवरी को हैदराबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद के सहयोग से अनुसंधान संगोष्ठी आयोजित की जा रही है, जिसमें कई देशों से 250 शोध पत्र प्राप्त हुए हैं। सम्मेलन का समापन 20 फरवरी को होगा।

1742 views