एआई से खत्म नहीं होंगी आईटी सर्विसेज की जरूरतें: जेपी मॉर्गन रिपोर्ट*
जेपी मॉर्गन ने भारत की आईटी सर्विसेज सेक्टर पर जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से आईटी सेवाओं की जरूरतें खत्म नहीं होंगी। बल्कि एआई एक ही बजट में अधिक काम करने का नया टूल साबित होगा। रिपोर्ट में इसकी तुलना पिछले टेक्नोलॉजी चक्रों—ऑफशोर लेबर, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग—से की गई है। रिपोर्ट में आईटी कंपनियों को तकनीकी दुनिया का “प्लंबर” बताते हुए कहा गया है कि एआई आधारित सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग के लिए अभी भी विशेषज्ञता की आवश्यकता रहेगी। हालांकि, बाजार में हालिया कमजोरी इस आशंका को दर्शाती है कि एआई में तेज प्रगति से आईटी कंपनियों की राजस्व वृद्धि प्रभावित हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने निफ्टी आईटी इंडेक्स में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अन्य निफ्टी इंडेक्स लगभग सपाट रहे।






