राहुल नासमझ, झूठ बोल रहे हैं… नेता प्रतिपक्ष कैसे बना दिया: पीयूष गोयल*
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ट्रेड डील जैसे गंभीर विषयों पर नासमझी भरी बातें कर रहे हैं और लगातार झूठ फैला रहे हैं। पीयूष गोयल ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश को यह सोचना चाहिए कि ऐसे व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष कैसे बना दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसानों और उद्योग दोनों के हित सुरक्षित हैं और राहुल गांधी बिना तथ्यों के बयानबाजी कर रहे हैं।






