किन्नर समाज में धार्मिक-सामाजिक बदलाव का दावा, ‘सलाम’ की जगह ‘राम-राम’*
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि ने दावा किया है कि बीते कुछ वर्षों में किन्नर समाज में बड़ा धार्मिक और सामाजिक परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पहले किन्नर समाज की कई परंपराएं इस्लामिक थीं, लेकिन किन्नर अखाड़े के गठन के बाद अब राम-राम का अभिवादन और सनातन परंपराओं का पालन बढ़ा है।महामंडलेश्वर के अनुसार, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में महाकुंभ-2025 के बाद देशभर में करीब 10 हजार किन्नरों की “घर वापसी” कराई गई है। अब कई किन्नर रुद्राक्ष धारण कर, तिलक लगाकर और सनातन सम्मेलनों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने किन्नर समाज के शोषण के मुद्दे पर भी चिंता जताई और कहा कि अखाड़ा किन्नरों को सम्मानजनक पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है






