थाईलैंड में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 की मौत*
थाईलैंड में बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। राजधानी बैंकॉक से उत्तर-पश्चिमी प्रांत जा रही ट्रेन पर निर्माणाधीन हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट की क्रेन गिर गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना सिखियो जिले में हुई, जो बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर दूर है। ट्रेन उबोन रतचथानी प्रांत जा रही थी और उसमें लगभग 195 यात्रियों के सवार होने की जानकारी है। आग पर काबू पा लिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। थाईलैंड सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।






