सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था और गौरव का शाश्वत प्रतीक : अमित शाह*
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 267 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा कि 16 बार नष्ट होने के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी शान से खड़ा है और उसका झंडा आसमान में लहरा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सोमनाथ कारिडोर का निर्माण भी जारी है, जो भारत के सनातन धर्म, संस्कृति और जनता की अटूट आस्था का संदेश देता है।






