भारत की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 7.2% बढ़ेगी : विश्व बैंक:*
विश्व बैंक ने 13 जनवरी को कहा कि वैश्विक व्यापारिक तनावों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 7.2% की रफ्तार से बढ़ेगी। मजबूत घरेलू मांग और टैक्स नीतियों में सुधार इसके मुख्य कारण बताए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत ने दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था को भी आगे बढ़ाया है, जिससे क्षेत्र की वृद्धि दर 7.1% रही। हालांकि, अमेरिका द्वारा अधिक टैरिफ लगाने की स्थिति में अगले वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि दर घटकर 6.5% हो सकती है, लेकिन घरेलू मांग के कारण अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर नहीं पड़ेगा।






