पोंगल उत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

पोंगल उत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन के निवास पर आयोजित पोंगल उत्सव में शामिल हुए और गौ सेवा की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पोंगल हमें प्रकृति के प्रति आभार को केवल शब्दों तक सीमित न रखकर जीवनशैली का हिस्सा बनाने की प्रेरणा देता है। धरती, मिट्टी और पानी को अगली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिल संस्कृति में किसान को जीवन का आधार माना गया है और तिरुक्कुरल में कृषि व किसानों का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने किसानों को राष्ट्र निर्माण का मजबूत साथी बताया। इससे पहले पीएम मोदी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

1407 views