पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में भर्ती, पिछले सप्ताह दो बार हुए थे बेहोश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में भर्ती, पिछले सप्ताह दो बार हुए थे बेहोश*
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले सप्ताह दो बार अचानक बेहोश होने के बाद नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, 10 जनवरी को उन्हें वॉशरूम में बेहोशी का दौरा पड़ा था। सोमवार को नियमित जांच के लिए एम्स आए धनखड़ को डॉक्टरों ने स्थिति के मद्देनजर अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी। धनखड़ स्वास्थ्य कारणों से जुलाई 2025 में उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे चुके हैं। राजस्थान के किसान परिवार से आने वाले जगदीप धनखड़ सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता रह चुके हैं और 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल तथा 2022 में भारत के उपराष्ट्रपति बने थे।

2747 views