प्रियंका गांधी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में सक्रिय

प्रियंका गांधी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में सक्रिय*
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वर्ष 2019 में सक्रिय राजनीति में आईं थीं और उन्हें पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश और बाद में पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी का नेतृत्व करते हुए चुनाव लड़ा था। अब संकेत मिल रहे हैं कि प्रियंका गांधी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पहले से ही सक्रिय हो गई हैं। पार्टी की रणनीति तैयार करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे राज्य के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर सकती हैं। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

2144 views