वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी वित्त वर्ष 2026-27 का बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी वित्त वर्ष 2026-27 का बजट*
वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय आम बजट इस बार रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी औपचारिक घोषणा की। यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा, जिससे वे पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 जनवरी को सदन को संबोधित करेंगी, जिसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने की संभावना है। सत्र को दो चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें 13 फरवरी से 9 मार्च तक अवकाश रहेगा। 1 फरवरी को बजट पेश करना और निर्मला सीतारमण का नौंवा बजट इसे राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाता है।

1675 views