मोदी-मर्ज की ‘कार डिप्लोमेसी’, द्विपक्षीय रिश्तों में दिखी गर्मजोशी

मोदी-मर्ज की ‘कार डिप्लोमेसी’, द्विपक्षीय रिश्तों में दिखी गर्मजोशी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की एक खास तस्वीर सामने आई है, जिसे ‘कार डिप्लोमेसी’ के तौर पर देखा जा रहा है। इस तस्वीर ने भारत-जर्मनी के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के साथ दोनों नेताओं के व्यक्तिगत रिश्तों की गर्मजोशी भी दर्शाई है। जर्मन चांसलर के पहले भारत दौरे पर पीएम मोदी ने उन्हें भारतीय संस्कृति से परिचित कराया और गुजरात में उनका स्वागत किया, जहां मर्ज ने साबरमती में महात्मा गांधी को नमन किया। दोनों नेताओं ने औद्योगिक दिग्गजों और सीईओ के साथ बैठक कर आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने बताया कि जर्मनी की करीब 2000 कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं। इससे पहले पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया, रूस और चीन के शीर्ष नेताओं के साथ भी एक ही कार में नजर आ चुके हैं, जिन्हें देशों के बीच भरोसे और मित्रता के प्रतीक के रूप में देखा गया है।

1876 views