अमित शाह अंडमान दौरे पर, श्री सीमेंट पर कॉरपोरेट मंत्रालय ने शुरू की जांच*
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 से 4 जनवरी तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को जब वे वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, तो उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने सीमेंट निर्माता कंपनी श्री सीमेंट के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। कंपनी ने बताया कि मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम-2013 की धारा 210(1)(c) के तहत कुछ दस्तावेज और विवरण मांगे हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह जांच उनके वित्तीय प्रदर्शन या परिचालन को प्रभावित नहीं करेगी।






