पौष पूर्णिमा पर किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि महाराज ने संगम में किया स्नान, स्वच्छता की अपील*
माघ मेला 2026 के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि महाराज ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौष पूर्णिमा का स्नान अत्यंत पुण्यदायी होता है और इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे स्नान के साथ-साथ संगम क्षेत्र की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें और इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।






