31 दिसम्बर 2025 एवं 01 जनवरी 2026 को लड्ढू गोपाल घर पधारे
*बाल गोपाल जीवंत विग्रह ठाकुरजी को पिलाई फ्रूटी*



_मथुरा के बाल संत ऋषभदास गुरुजी लेकर आए प्रभु इंदौर नगर में भलिका परिवार के निवास पर हुई आराधना_
इंदौर – मथुरा के रहने वाले बाल संत ऋषभदास गुरुजी विगत दिनों से इंदौर में रोहित यादव ऋषि पैलेस द्वारकापुरी में रुके हुए हैं। अलग‑अलग दिन उनके साथ *बाल गोपाल बाबू ठाकुरजी* भी अलग‑अलग घरों में आराधना के लिए पहुंच रहे हैं। इन बाल गोपाल ठाकुरजी की अगवानी की गई और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना भी की तथा उन्हें *फूटी* भी पिलाई।
पवन अर्चना भलिका,मधुसूदन शिखा भलिका, हर्ष संस्कृति गगरनी ने बताया बाल संत ऋषभदास गुरुजी निवासी मथुरा का कहना है कि वे विगत 17 साल से लड्डू बालगोपाल ठाकुरजी ( गुरूजी ठाकुर जी को बाबू के नाम से पुकारतें है) को साथ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक पैदल यात्रा में 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम (बड़े‑छोटे) – कुल 42 शक्तिपीठ पंच कैलाश की 5 लाख 58 हजार किलोमीटर से अधिक पैदल यात्रा कर चुके हैं। वे पैदल यात्रा के अलावा ट्रेन और बस का सफर भी करते हैं, जो कम होता है। ठाकुरजी उनके साथ ही रहते हैं।
बाल संत ऋषभदासजी का कहना है कि बाल गोपाल बाबू उनके पास छोटे स्वरूप में आए थे, जो अब लगातार बड़े होते दिखाई दे रहे हैं। बाल संत ने यह भी बताया कि यह सब आस्था की बात है और जिस घर में ठाकुरजी की सेवा होती है वहां मन लगाकर पूजा पाठ, आराधना ठाकुरजी के लिए की जानी चाहिए तभी वे जागृत रहते हैं।
बाल गोपाल बाबू ठाकुरजी की प्रतिमा का हार्ट बीट भी कई बार चलते दिखता है और उन्हें पसीना भी आता है। जब ठाकुरजी लिक्विड पीते हैं तब अलग ही आवाज मुंह से आती है और फ्रूटी, लस्सी के लिक्विड का पैकेट भी खत्म हो जाता है।
कल भी भलिका परिवार में श्रद्धालुओं ने अपने ठाकुरजी को फ्रूटी पिलाई, आरती में शिरकत की, प्रसादी भी ग्रहण की। यह क्रम शाम से लेकर रात तक चलता रहा।
इस दौरान बरिष्ठ पत्रकार श्री हृदेश प्रतिक्षा दीक्षित, श्री महेश मुंगड़, श्री राजेश शर्मा (रुद्र),श्री नीलेश भूतडा (पप्पू),श्री गोपाल सिंगी (राधे), श्री राजेश मुंगड़,श्री दिनेश कालू सराड़ा, श्री नरेन्द्र परमार, श्री अशोक व्यास,श्री मोहन बामनिया, राजेश बियानी,वेदांत भूतडा,ओम सोमानी,शैलेन्द्र ईनाणी, अंशुल अशोक ईनाणी,नितिन राजकमल माहेश्वरी, शैलेश मुंदडा,प्रकाश सेठी, एडवोकेट उज्जवल फंडसे,रमेश चितलागिया, वासुदेव पाण्डेया,प्रकाश आजमेरा,पुरषोतम गुप्ता,ओम गगरानी, कैंहैया राठी,विनय भलिका, ca प्रकाश श्यामा गुप्ता, अशोक सोनी, यस मेहता, आकाश शर्मा, ललित बाहेती, जयकिशन डागा,अनिल पांचाल,दिनेश मनाधनिया, राधिका मनाधनिया,डॉ प्रशांत तिवारी,श्रीमती हिना मिश्रा, दिनेश परवाल, सूरज परवाल,यस लाहोटी,लोकेश मान्धानिया, आशीष mundra, दिलीप तोतला, अनिल तोतला(ND) एवं परिवार के श्री लक्ष्मण मुछाल,नारायण दास मंजू भलिका, बद्री मीना भलिका,जगदीश निधि भलिका,जातिन,गुंजन,तनीष,हिमांशी भलिका, यतिका गगरानी, माधव गगरानी,
सहित बड़ी संख्या में रहवासी, माहेश्वरी समाजजन, सियागंज व्यापारी, उद्योगपति, राजनेता से लेकर अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
3216 views





