ओमान ने पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से किया सम्मानित*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाजा है। मस्कट में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पीएम मोदी तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे थे और आज स्वदेश लौटेंगे। इससे पहले इथियोपिया ने भी उन्हें ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले ये सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत होते कूटनीतिक संबंधों को दर्शाते हैं।






