वीबी-जी राम जी बिल पर हंगामा, शिवराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना*
संसद में वीबी-जी राम जी बिल पर हंगामे और कागजात उछाले जाने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के सांसदों पर लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ने और संसद को “गुंडातंत्र” में बदलने का आरोप लगाया। शिवराज सिंह ने कहा कि बिल पर 98 सांसदों के विचार सुने गए थे और जवाब देने के दौरान उन्हें बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने अमर्यादित आचरण की निंदा करते हुए कहा कि यह बापू के आदर्शों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण योजना में रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं और इसके लिए 1.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान है। उन्होंने यूपीए और एनडीए सरकारों के खर्च व रोजगार सृजन के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि एनडीए ने अधिक रोजगार और विकास कार्य किए हैं।






