भारत-ओमान के बीच FTA पर हस्ताक्षर, 98% भारतीय निर्यात को ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी

भारत-ओमान के बीच FTA पर हस्ताक्षर, 98% भारतीय निर्यात को ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी*
भारत और ओमान ने गुरुवार को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारत के 98 प्रतिशत निर्यात को ओमान के बाजार में ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी। इससे कपड़ा, कृषि उत्पाद और चमड़ा उद्योग को बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। बदले में भारत ओमान से आने वाले खजूर, मार्बल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती करेगा। यह समझौता अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से लागू हो सकता है। ऐसे समय में यह करार अहम है, जब अमेरिका जैसे प्रमुख बाजारों में भारत को ऊंचे शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ओमान के मंत्री कैस बिन मोहम्मद अल यूसुफ की बैठक में आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-ओमान द्विपक्षीय व्यापार 10.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि ओमान में 6,000 से अधिक भारत-ओमान संयुक्त उद्यम संचालित हो रहे हैं।

1608 views