Madhya Pradesh Drunk n Drive Case: 2 महीने में 1800 लोगों के लाइसेंस रद्द*

*Madhya Pradesh Drunk n Drive Case: 2 महीने में 1800 लोगों के लाइसेंस रद्द*

मध्यप्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार गंभीर है. 2 महीने में 18 सौ वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं. ये सारी कवायद सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए है. सीएम Kamal Nath ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुलिस मुख्यालय में हुई पहली बैठक में इस संबंध में हिदायत दे दी थी. उसके बाद गृह विभाग के निर्देश पर प्रदेश भर में अभियान चलाकर वाहन चैकिंग शुरू की गयी.
मध्यप्रदेश में औसतन रोज 146 सड़क हादसे होते हैं जिनमें रोज औसतन 28 लोग मारे जाते हैं और 158 घायल हो जाते हैं. भोपाल में ही पिछले दो महीने में 18 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त हो चुके हैं.

1464 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *