*यूआईडीएआई आधार कार्ड में करेगा बड़ा बदलाव, नहीं छपेगा नाम,पता व आधार नंबर

*यूआईडीएआई आधार कार्ड में करेगा बड़ा बदलाव, नहीं छपेगा नाम,पता व आधार नंबर*
नईदिल्ली। यूआईडीएआई आधार कार्ड के डिज़ाइन में बड़ा बदलाव करने की योजना पर काम कर रहा है। नई प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, आधार कार्ड पर नाम, पता या 12 अंकों का आधार नंबर जैसी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी प्रिंट नहीं होगी। कार्ड पर केवल धारक की फोटो और एक सिक्योर QR कोड मौजूद रहेगा। इस QR कोड में ही सभी ज़रूरी जानकारी एन्क्रिप्टेड रूप में होगी, जिसे केवल प्रमाणित स्कैनर से ही पढ़ा जा सकेगा। इसका उद्देश्य डेटा चोरी, आधार की फर्जी कॉपी और धोखाधड़ी को रोकना है। UIDAI के CEO भूवनेश कुमार ने बताया कि कई होटल, इवेंट आयोजक और निजी संस्थान अभी भी आधार कार्ड की फोटोकॉपी अपने पास रखते हैं, जबकि आधार एक्ट के तहत ऐसा करना प्रतिबंधित है।

2747 views