सेंसेक्स और निफ्टी नया रिकॉर्ड बनाकर पहुंचे नए हाई पर*
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने दलाल स्ट्रीट को रोमांचित कर दिया। सेंसेक्स पहली बार 86,000 के पार पहुंच गया
शेयर बाजार ने आज मजबूती दिखाई। बीएसई सेंसेक्स 110 अंक की बढ़त के साथ 85,720 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 446 अंकों की उछाल के साथ 86,055 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 10.25 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 26,215 पर बंद हुआ।






