पीएम मोदी ने की Gen-Z की सराहना, बोले भारत का स्पेस सेक्टर नई ऊंचाइयों पर

पीएम मोदी ने की Gen-Z की सराहना, बोले भारत का स्पेस सेक्टर नई ऊंचाइयों पर*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Gen-Z युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि वे भारत के स्पेस सेक्टर को नई दिशा और गति दे रहे हैं। वे हैदराबाद में स्काईरूट एयरोस्पेस के इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि भारत में आज 300 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं के नवाचार और पहल ने देश में प्राइवेट स्पेस रेवोल्यूशन की शुरुआत कर दी है। इसी ऊर्जा और प्रतिभा के चलते भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाला दशक भारत के स्पेस सेक्टर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा और स्टार्टअप्स इसमें निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

2546 views