पुतिन की भारत यात्रा में क्रूड ऑयल व्यापार रहेगा प्रमुख मुद्दा

पुतिन की भारत यात्रा में क्रूड ऑयल व्यापार रहेगा प्रमुख मुद्दा*
नई दिल्ली। भारतीय कंपनियों द्वारा रूस से तेल की खरीद सीमित करने के संकेतों के बावजूद, आगामी भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में कच्चे तेल (क्रूड) का मुद्दा प्रमुख रहने वाला है। दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाली इस बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमने-सामने होंगे। सूत्रों के अनुसार, पुतिन भारत को रूसी क्रूड की खरीद बढ़ाने के लिए विशेष छूट और अधिक अनुकूल शर्तों की पेशकश कर सकते हैं। रूस भारत को एक भरोसेमंद ऊर्जा साझेदार के रूप में देखता है और दोनों देशों के बीच तेल व्यापार को विस्तार देने की पूरी संभावनाएं हैं।

2211 views