दिल्ली धमाके पर कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग की

दिल्ली धमाके पर कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग की*
नई दिल्ली। दिल्ली में हुए गंभीर धमाके के बाद कांग्रेस ने तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने और संसद के शीतकालीन सत्र को आगे बढ़ाने की मांग की है। पार्टी ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक को बरतने वाला मामला करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठता है 2,900 किलो विस्फोटक लाल किले तक कैसे पहुंच गया? उन्होंने घटना की पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की भी मांग की। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों को एक साथ आकर स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए और ज़रूरी कदम उठाने चाहिए।

5025 views